मखाने से बनाए टेस्टी नाश्ता बच्चों के लिए होगा काफी फायदेमंद

मखाने से बनाए टेस्टी नाश्ता बच्चों के लिए होगा काफी फायदेमंद :- कमलगट्टे से बनी हुई लाई के बारे में सभी जानते हैं इसे आमतौर पर सामान्य भाषा में मखाना कहा जाता है। मखाने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है।यह बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है।
क्योंकि बच्चों में प्रोटीन की अधिकता होती है अर्थात बच्चों को प्रोटीन की अधिक आवश्यकता होती है उनके लिए मखाना एक बेहतर नाश्ते के रूप में बनाया जा सकता है।
मखाना खाने से ना सिर्फ शरीर में प्रोटीन की पूर्ति होती है बल्कि शरीर स्वस्थ और निरोगी रहता है। मखाने में बहुत से बीमारियों से लड़ने की क्षमता है जो मानव शरीर को रोग मुक्त बनाने में कारगर तत्व माना जाता है। आइए जानते हैं कि मखाने से बच्चों के लिए कौन सा नाश्ता बनाया जा सकता है जो उन्हें पसंद भी आए और उनके सेहत के लिए भी फायदेमंद हो।
मखाने से हम सुखा स्नेक्स आराम से बना सकते हैं यह महज 2 से 3 स्टेप में पूरा हो जाता है। आइए इसे बनाने की विधि जानते हैं। मखाने से स्नैक्स बनाने के लिए हमें एक कटोरी मखाना चाहिए, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, एक बड़ा चम्मच घी इसे भूलने के लिए।
एक पैन में हम एक चम्मच घी डालते हैं और उस घी को गर्म होने रख देते हैं। जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो हम इसमें मखाने को डालते हैं और अच्छे से इन्हें रोस्ट होते तक भून लेते हैं। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लेते हैं तथा गैस को बंद कर देते हैं।
अब इसे हम ठंडा होने के लिए रख देंगे जब यह ठंडा हो जाएगा तो यह बहुत ही सुंदर कुरकुरा बन जाएगा। आप इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर 1 हफ्ते के लिए रख सकते हैं यह बच्चों को बहुत ही स्वादिष्ट लगता है क्योंकि यह कुरकुरा होता है तो बच्चे इसे खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.