OMG! रूंह कंपा देगी ये प्रथा, जहां दहेज में दूल्हे को दिये जाते हैं 21 जहरीले सांप

OMG! रूंह कंपा देगी ये प्रथा, जहां दहेज में दूल्हे को दिये जाते हैं 21 जहरीले सांप :- हम लोगों के लिए सांप देखना ही अपने आप में एक भयानक घटना होती है, जिसे देखकर हम कोसो दूर भागने की कोशिश करते हैं। क्योंकि सांप का डसना हमारी जिंदगी का द एंड साबित होता है। हम भले ही सांपों से डरकर दूर भागे, लेकिन हमारे बीच ही कुछ ऐसे लोग और जगहें भी मौजूद है… जहां की अजीबो-गरीब प्रथाएं सुनकर हमारी रूंह कांप सकती है।

आज हम आपको ऐसे ही एक गांव के बारे में बताएंगे, जहां की एक प्रथा बेहद ही अजीब है।

प्रथा ये है कि यहां शादी में दूल्हे को लड़की बाले जहरीले सांप दहेज के रूप में देते हैं। वो भी एक या दो नहीं बल्कि… पूरे 21 सांप। बाप रे बार! सुनहर ही शरीर में सुरसुरी मच जाती है… लेकिन ये बिल्कुल सच है।

ये प्रथा किसी बाहर देश की नहीं बल्कि अपने ही हिंदुस्तान की है। ये प्रथा मध्यप्रदेश के गौरिया समुदाय में सदियों से प्रचलित है।

इस प्रथा के अनुसार लड़की का पिता बेटी की शादी में दामाद को 21 जहरीले सांप देता है। आपको सुनकर हैरानी होगी कि ये प्रथा इतनी जरूरी है कि अगर कोई पिता सांप नहीं दे पाता, तो शादी ही तोड़ दी जाती है।
ये है वजह-

दरअसल, हर प्रथा के पीछे अपनी अलग वजह होती है… इस प्रथा की भी एक अहम वजह है। गौरिया समुदाय के लोग सांप पकड़ने का काम करते हैं… सांपों इनकी कमाई का एक जरूरी जरिया होते हैं। ऐसे में लड़की का पिता अपने दामाद को ये सांप तोहफे में देते हैं, ताकि वह इन सांपों के जरिये पैसा कमाये और उनकी बेटी का भरण-पोषण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.