अभिनेता ऋषि कपूर का हुआ निधन,जाने किस वजह से हुई मौत

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं।’ वही दूसरी तरफ कपूर परिवार ने भी अभिनेता के निधन की खबर को कंफर्म किया है। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने निधन की जानकारी लोगों को दी। बता दें कि बुधवार को जब ऋषि कपूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब भी ऋषि कपूर को सांस लेने में काफी परेशानी हो रही थी। जिसकी जानकारी रणधीर कपूर ने दी थी उन्होंने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।

बता दें कि हिंदी सिनेमा ने दो दिनों में अपने दिग्गज कलाकार खोए है। 29 अप्रैल को शानदार अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था और अब उनके ठीक 1 दिन बाद 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया। जो बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका साबित हो रहा है। ऋषि कपूर के निधन की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई। वैसे ही बॉलीवुड की इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकर और हजारों फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है और अपने शानदार अभिनेता को याद कर रहे है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.