लॉकडाउन के बाद खाली सिनेमाघरों में भीड़ जमा करने का श्रेय साउथ इंडियन फिल्मों को जाता है। इसमें साल 2022 की शुरुआत में ही अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज ने बेहतरीन बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किया और सुपर डूपर हिट रही। पुष्पा द राइज का डॉयलॉग बच्चे बच्चे के जुबान पर चढ़ गया था और यही नहीं पुष्पा द राइज फिल्म का गाना हो या डांस सभी के मन मस्तिष्क में बस गया था। इन्हीं वजहों से पुष्पा द राइज फिल्म सुपरहिट हुई थी और एक बार फिर अल्लू अर्जुन पुष्पा द रुल लेकर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थी, जिस वजह से इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी धमाल मचा दिया था। दुनिया भर में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा द रूल’ का इंतजार कर रहे हैं।

साउथ की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ की सफलता के बाद अब मेकर्स ने ‘पुष्पा द रुल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। लोगो की माने तो ये फिल्म भयंकर कमाई करने वाली है। वही इस फिल्म को अब 400 करोड़ रूपए के मेगाबजट में बन रही है।’पुष्पा: द राइज’ में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की भयंकर एक्टिंग ने लोगो का दिल जीत लिया है। बताया जाता है की इस फिल्म में पहले की तरह अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले है।
इसलिए अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म की बड़ी सफलता के बाद अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट यानी पुष्पा:द रुल 2023 में फिल्मी परदे पर रिलीज किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को 400 करोड़ के बजट में बनाया जाएगा।