ऐसा ही मामला बिहार के मधुबनी से सामने आ रहा है जहां एक महिला ने अवैध संबंधों की वजह से अपने ही परिवार के 6 सदस्यों को चाय में जहर दे दिया। महिला ने अपने बच्चे की भी जान लेने से परहेज नहीं किया। महिला के देवर की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है वहीं दो बच्चों का इलाज जारी है लेकिन स्थिति काफी ज्यादा नाजुक है। आरोपी का नाम चंदा देवी बताया जा रहा है जो मधुबनी बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर की रहने वाली है, आरोपी महिला ने अपने देवर देवर संतोष साह, अपनी सास और 3 बीटों को जहर वाली चाय पिला दी। इसके बाद उसने खुद भी चाय पी ली।
सामने आ रही जानकारी के अनुसार महिला के अवैध संबंध थे जिसकी वजह से उसने ऐसा खौफ नाक कदम उठाया। घटना के बारे में सूचना मिलते ही परिवार के सभी सदस्यों को डीएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही आरोपी महिला के देवर संतोष की मौत हो गई। वहीं महिला का बेटा प्रभात (6 वर्ष ) और अभिषेक (10 वर्ष) ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। सही वक़्त इलाज मिलने से फ़िलहाल आरोपी महिला चंदा देवी और उसकी सास के आलावा बड़ा बेटा खतरे से बाहर हैं।
मामले जानकरी जैसे ही इलाके में फैली लोग स्तब्ध रह गए। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और और जांच में जुट गई है। बीते दिनों उत्तर प्रदेश के बांदा में भी अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की गर्दन फरसे से काट दी थी। इसके बाद पत्नी की गर्दन लेकर ही थाने चला गया था। इस घटना को जिसने भी देखा वो सन्न रह गया।