आज बन रहा ‘सौभाग्‍य योग’, ग्रहों की शुभ स्थिति से चमक सकती है किस्‍मत

6

21 जनवरी शुक्रवार को माघ महीने की संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा होता है जिससे सिद्धि योग बनता है। पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र शुक्र का नक्षत्र होता है और आज शुक्रवार का दिन भी है। इसके अतिरिक्त आज ग्रहों की ऐसी स्थिति भी बन रही है जो सौभाग्य योग है। ऐसे में आज की गई सभी तरह की पूजा-अर्चना आपको अधिक फल देगी और आपकी किस्मत भी चमका देगी।

आज जरूर करें ये काम

-सुबह जल्दी उठे और स्नान करें।खास तौर पर महिलाएं ये बात कर रही है, तो सुबह उनका यह संकल्प जरूर होना चाहिए।

-अगर हो पाए तो पूरा दिन निर्जला व्रत रहे।

-शाम को भगवान गणेश और चौथ माता की पूजा करें और उनकी व्रत की कथा सुने।

-चंद्रमा को अर्घ्य दें।

-परिवार के सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें फिर व्रत खोलें।

-आज के दिन तिल के बने लड्डू, गरम शॉल और कपड़ों का दान करें। यह बहुत ही शुभ माना जाता है।इससे घर में सुख समृद्धि आती है।

-गाय को चारा जरूर खिलाएं , इससे आपको करियर में तरक्की मिलेगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Livejagran इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published.