आपकी किस्मत का ताला खोलेगी उड़द की दाल, बस कर ले ये आसान से टोटके

12
अपने जीवन में सुख शांति और सुख समृद्धि की चाह हर किसी को होती है | इसके लिए मनुष्य मेहनत भी करता है, तो कोई अपनी मेहनत के साथ साथ अपने भाग्य को चमकाने के कार्य भी करता है | ज्योतिष शास्त्र में जीवन में सुख शांति लाने के कई उपायों के बारे में बताया गया है |
ऐसे में आज हम आपके लिए उड़द की दाल के कुछ उपाय लेकर आये है | उड़द की दाल हमारे स्वास्थ्य को तो तंदुरुस्त करती ही है | ये हमारे भाग्य को भी चमका सकती है | तो आइये जानते है आज की इस पोस्ट में क्या ख़ास है |
शनिदोष से मुक्ति
 
 
कुंडली में मौजूद शनिदोष से मुक्ति पाने में उड़द की दाल आपके काम आ सकती है | इसके लिए आप शनिवार के दिन उड़द की दाल ले और उसे अपने सिर के ऊपर से 3 बार घुमाये | फिर इस दाल का आप दान कर दे | इस उपाय को आप 7 शनिवार तक करे, आपको शीघ्र ही लाभ मिलने लग जायेगा |
दुर्भाग्य से मुक्ति
 
 
उड़द आपको दुर्भाग्य से भी मुक्ति दिला सकती है | इसके लिए आप शाम के समय उड़द के दो साबुत दानो पर दही और सिन्दूर लगाए | इसके बाद इन्हे पीपल के पेड़ के पास रख दे और बिना पीछे मुड़े घर लौट आये | इस उपाय को 21 दिनों तक करने से आपकी किस्मत के दरवाजे खुलने लगेंगे |
रोग से मुक्ति
 
 
यदि घर में कोई लम्बे समय से बीमार है, तो आप ये उपाय करे | आप बीमार व्यक्ति के पलंग के नीचे एक पात्र में सरसो का तेल डाल कर रख दे | इसके अगले दिन आप उड़द की दाल के गुलगुले बनाये और इस तेल में तल दे | इसके बाद इन गुलगुलों को कुत्ते को खिला दे | ये उपाय आपको रोगो से मुक्ति देगा |
धन प्राप्ति हेतु
 
 
यदि आप आर्थिक कमी से जूझ रहे है, तो आप ये उपाय करे | आप शनि जयंती, शनि अमावस्या या किसी शुभ मुहूर्त के दिन उड़द की दाल का दान करे | ये आपकी आर्थिक कमी और धन की कमी को दूर करने में मदद करेगा |
अशांति दूर करने
 
 
यदि आप हमेशा तनाव में रहते है, अशांति महसूस करते है | तो आप मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करे | पाठ करते समय आप सरसो के तेल का दीपक जला ले और उसमे कुछ दाने उड़द की दाल के डाल दे | इस उपाय को आप 4 मंगलवार तक करे | इससे आपको शांति मिलेगी, साथ ही मन में भय भी से मुक्ति मिलेगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published.