आपकी हर परेशानी को दूर कर सकता है मोर पंख, ऐसे करें इस्तेमाल

6

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में मोर पंख का विशेष महत्व है। भगवान कृष्ण की पूजा भी बिना मोर पंख के पूरी मानी नहीं जाती है। कृष्ण अपने मुकुट में भी मोर का पंख लगाते हैं। वहीं माता सरस्वती और इंद्रदेव का वाहन मोर है। हिंदू ग्रंथों को मोर के ही पंखों से लिखा गया है। वास्तु के अनुसार, घर में मोर का पंख घर में लगाने से परेशानियां दूर होती हैं और घर की सुंदरता भी बढ़ती है। जो देखने में काफी अच्छे लगते हैं। आइये जानते वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख घर में लगाने से आपके जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।

  • मोर का पंख फोटो फ्रेम में लगाकर घर में रखने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। वास्तु के अनुसार घर में मोर पंख रखने से सुख-समृद्धि आती है। आप अपनी तिजोरी या अलमारी में भी मोर पंख रख सकते हैं। इससे आपको धन लाभ होगा।
  • अगर आपके बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। उनका मन भटक जाता है तो उनकी किताब में मोर का पंख रखें। इससे उनका मन पढ़ाई में लगेगा और एकग्रता के साथ पढ़ाई करेंगे।
  • घर के मुख्य द्वार पर भी मोर का पंख लगाना वास्तु के अनुसार काफी शुभ है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  • पति-पत्नी के बीच अगर रिश्ते सामान्य नहीं है और तनाव रहता है तो बेडरूम में मोर पंख या उसकी तस्वीर लगाएं।
  • अगर घर में परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बना रहता है और रिश्ते ठीक नहीं हैं तो तीन मोर पंख लें और तीनों को काले धागे से बांध लें। इसके बाद सुपारी के कुछ टुकड़े लीजिये, जिस पर पानी छिड़कते हुए 21 बार ओम शनिश्चराय नम: का जाप करें। ऐसे करने से आपकी परेशानियों का अंत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.