उत्तरी कोरिया में लागू है ये सारे अजीब कानून, इनकी वजह से पूरी दुनिया में है बदनाम

अक्सर उत्तरी कोरिया अपने परमाणु बम के परीक्षण और अमेरिका के साथ चलते मतभेद के चलते सुर्ख़ियों में रहता है | उत्तर कोरिया में कई ऐसे कानून है, जो दूसरे देशो के लोगो को हैरत में डालते रहते है | इस देश में इतने अजीबोगरीब कानून है कि इनकी आलोचना पुरे विश्व भर में होती रहती है | आज हम आपको उत्तरी कोरिया के ऐसे ही विवादित कानूनों के बारे में बताने जा रहे है |

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ओर जहाँ पूरी दुनिया साल 2020 का जश्न मन रही है वहीँ उत्तरी कोरिया में साल 109 मनाया जा रहा है | दरअसल उत्तरी कोरिया का संस्थापक किम II सुंग थे, उनका जन्म 1912 में हुआ था | तभी उनके जन्म के वर्ष से उत्तरी कोरिया में नए साल की गणना की जाती है |
उत्तरी कोरिया में कोई भी आम आदमी कार नहीं खरीद सकता है | वहां सिर्फ सैन्य अधिकारी और सरकारी अफसरों को कार खरीदने की इजाजत है |
उत्तरी कोरिया में गरीबो की तस्वीर खींचना क़ानूनी अपराध है, उनका मानना है कि ऐसा करने से देश की छवि खराब होती है |

उत्तरी कोरिया में अपनी इच्छा के अनुसार हेयर स्टाइल नहीं रख सकते है, वहां जो पहले से निर्धारित स्टाइल है सिर्फ उन्ही में से एक को चुनना पड़ता है |
उत्तरी कोरिया में नीले रंग की जींस पहनने पर रोक है, क्योंकि ये जीन्स को US का प्रतीक मानते है | हालाँकि पर्यटक पहन सकते है, लेकिन किम जोंग II के मेमोरियल में जाने से पहले दूसरे रंग के कपड़े पहनने पड़ते है |
उत्तरी कोरिया में नागरिको के लिए सिर्फ 3 टीवी चैनल है और उन पर आने वाले कार्यक्रमों पर भी सरकार का पूरा कण्ट्रोल है |
आपको जानकर हैरानी होगी कि उ. कोरिया में हर साल चुनाव होते है, लेकिन चुनने के लिए एक ही उम्मीदवार होता है |
उ. कोरिया में अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार का अपराध का दोषी पाया जाता है, तो उसकी 3 पीढ़ियों जो सजा दी जाती है, जिसमे उसका पिता, पुत्र, माता और पत्नी भी शामिल है |
उ. कोरिया में कंप्यूटर खरीदने के लिए आपको सरकार की इजाजत लेनी होती है और वहां इंटरनेट पर पर सिर्फ 28 वेबसाइटस ही उपलब्ध है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.