उम्र से बड़े सितारों पर आया था बॉलीवुड के इन स्टार्स का दिल

10

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्री परिणीत का क्रश सैफ अली खान पर रहा है। परिणीति का दिल करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान पर आया हैं। वो सैफ को बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। इस बात का जिक्र खुद परिणीति ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह उनको किडनैप भी कर लेती।

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का क्रश रही हैं अपने जमाने की हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री जीनत अमान। वे बिग बी के बेटे अभिषेक बच्चन को बहुत पसंद करती थी। जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ कई फिल्मों में काम किया है और इन्हीं फिल्मों के सेट पर अभिषेक जीनत को देखते थे। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुलासा किया था कि उन्हें जीनत अमान बहुत ज्यादा पसंद थीं उनको देखते ही अभिषेक के फेस पर एक अलग ही मुस्कान आ जाती थी।

श्रद्धा कपूर

अपने अभिनय से लाखों दिलों को धड़काने वाली श्रद्धा का दिल ऋतिक रोशन पर आ रूका था। फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से ही वह इस अभिनेता की दीवानी हो गई थी। उनका क्रश आज भी खत्म नहीं हुआ है। उनके पास ऋतिक की तस्वीरों का कलेक्शन आज भी है।

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की एक्टिंग और गुड लुक्स की लड़कियां दीवानी हैं, लेकिन अर्जुन खुद करीना कपूर खान के दीवाने हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने कई मौंको पर किया है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर को करीना कपूर खान के साथ फिल्म ‘कि एंड का’ में भी काम करने का मौका मिला था और इस वजह से ये फिल्म भी उनके लिए खास रही।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की यह अभिनेत्री अपनी एक मुस्कान से लाखों-करोड़ों दिलों को घायल कर देने वाली प्रीति जिंटा को हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज पर क्रश था। प्रीति टॉम क्रूज की फिल्म टॉप गन के रिलीज होने से पहले से उनकी दीवानी रही हैं। सबसे खास बात ये थी कि अनिल कपूर द्वारा आयोजित की गई पार्टी में प्रीति को टॉम क्रूज से मिलने का मौका मिला था। टॉम क्रूज को देखकर प्रीति को देखना बनता था। उनको देखकर वह गुलाब की तरह खिल उठी थी।

रणबीर कपूर

आलिया के जीवन साथी रणबीर कपूर के लुक्स और अभिनय की तो लड़कियां दीवानी हैं, लेकिन खुद रणबीर बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के दीवाने हैं। रणबीर कपूर माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं उनको बहुत पसंद करते हैं और उन्होंने कई मौकों पर बताया था कि माधुरी उनका पहला प्यार थीं। इतना ही नहीं जब रणबीर को माधुरी दीक्षित की शादी का पता चला था तो वो काफी मायूस हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.