हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत विवादों में फंसी हैं। ऋतिक रोशन से लेकर करण जौहर और आदित्य चोपड़ा संग विवादों में घिर चुकी हैं और ये मामले इतने बढ़े थे कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया जा चुका है। आरोपों और विवादों में घिरी कंगना रनौत के किस्से के बारे में जिक्र करें तो पहला नाम आदित्य पंचौली का आता था।
आदित्य पंचौली के साथ विवाद
कंगना रनौत ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब उनकी मुलाकात अपने से 20 साल बड़े एक्टर आदित्य पंचौली से हुई थी और खबर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ कई जगह स्पॉट किया जाता है। दोनों का रिश्ता पांच सालों तक चला और जब टूटा तो आरोप प्रतिरोप की लाइन लग गई। आरोप ही नहीं बल्कि कंगना रनौत ने तो आदित्य के खिलाफ FIR भी दर्ज कराया था।
अध्ययन सुमन के साथ विवाद
बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमान का नाम कंगना रनौत के साथ जुड़ चुका है। साल 2009 में आई फिल्म राज में अध्ययन और कंगना ने साथ में फिल्म की थी जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं लेकिन विवाद के साथ दोनों के रिश्ते पर फुलस्टॉप लग गया था। दोनों का ब्रेकअप भी बेहद खराब रहा। अध्ययन सुमन ने तो कंगना पर जादू टोना करने का आरोप लगाया था।
ऋतिक रोशन संग विवाद
कंगना रनौत का सबसे बड़ा बवाल ऋतिक रोशन के साथ हुआ था, जहां ऋतिक कंगना के संग रिश्तों को साफ इनकार करते हैं, जबकि कंगना खुलेतौर पर ऋतिक संग अपने रिश्तों पर बात करती हैं। बात यहां तक पहुंच गई थी कि ऋतिक रोशन ने कंगना के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था जिसका केस कोर्ट में चल रहा है।
करण जौहर के साथ विवाद
करण जौहर और कंगना रनौत के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। कंगना अक्सर करण पर नेपोटिज्म का आरोप लगाती नजर आती हैं। उन्होंने करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर भी बहुत बेज्जती की थी जिसके बाद से दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। यहां तक कि हाल ही में कंगना ने अपने इंटरव्यू में नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर पर निशाना साधा था।