ऐ दो पौधे जिन्हें देखकर क्रोधित हो जाती है मां लक्ष्मी अगर हो आपके घर में तो आप भी उखाड़ फेंकिये वरना नहीं आएगी देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि

7

क्रोधित हो जाती है मां लक्ष्मी : जिस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। अक्सर घर में सभी लोग पेड़ पौधे लगाते रहते हैं। अधिकतर लोग इन्हें अपने घर की सुख शांति और स्वस्थ वातावरण हेतु सजावट के लिये लगाते हैं। ताकि सकारात्मक शक्तियां बनी रहे। लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी हैं, जिन पर नकारात्मक शक्तियां अपना कब्जा कर लेती हैं।

हम आपको आज ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। और इसलिए इन दो पौधों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

1. बोनसाई का पौधा

बोनसाई का पौधा नकारात्मकता ले आता है। अगर इस पौधे को हम लगाते हैं तो वहां से देवी लक्ष्मी चली जाती हैं। वहां पर सदैव के लिए दरिद्रता और कंगाली रह जाती है। इसलिए अगर आपके घर में भूल से भी बोनसाई का पौधा लगा हो तो इसे घर से तुरंत उखाड़ फेंक दीजिये। इस पौधे को काफी अशुभ माना जाता है।
हिंदू शास्त्रों के अनुसार बोनसाई का पौधा बुरी शक्तियों का प्रतीक माना गया है। इसे घर में लगाना अर्थात बुरी शक्तियों को अपने घर में आमंत्रण देना है।
जब कोई भी व्यक्ति इस पौधे को अपने घर में लगाता है तो उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है। इसलिए इसे कभी भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए।

2. इमली का पौधा

इमली का पौधा नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इमली के पेड़ पर भूतों का राज होता है। यह पेड़ जहां भी लगाया जाता है, वहां नकारात्मक शक्तिया मौजूद रहती हैं।
शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि वहां नकारात्मक शक्तियों का वास हो जाता है। और जिससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और कभी भी उस घर की तरफ दोबारा लौटकर नहीं आती हैं।
अर्थात वह व्यक्ति कंगाल हो जाता है। इमली खाने में भले ही अच्छी लगती हो और इमली का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हो। लेकिन इसे घर में लगाना गलत माना गया है। इसलिए यह आपको अधिकतर बाहर ही लगे हुए नजर आएंगे। किसी के भी घर में यह पेड़ लगाना बुरी किस्मत को आमंत्रण करने के समान बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.