कुंभ, मकर के साथ सभी राशियों को इस उम्र में मिलता है अधिक धन

8

अमीर या गरीब होना किस्मत की भी बात होती है। ज्योतिष के अनुसार, धन लाभ होना राशि पर भी निर्भर करता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि के लोगों को किस उम्र में सबसे ज्यादा पैसा मिलता है।

मेष

मेष राशि के लोगों को 19, 28, 37 और 55 वर्ष की आयु में अचानक थोड़ा पैसा मिलने के योग होते हैं। ऐसे लोगों को खुद की गई मेहनत से पैसा मिलता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके पास ऐसे ही धन बना रहे तो आपको रोज नियम से मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाना चाहिए। अगर आप ऐसा रोजना करते है तो आप पर मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहेगी। आपके पास नियमित रूप से धन बना रहेगा।

वृष

वृष राशि के लोग जब ज्यादा मेहनत करते है तब जाकर उनको धन मिलता है। उम्र के 29वें, 38वें और 56वें वर्ष में धन मिलने की संभावना तेज हो जाती है। वृष राशि के लोगों को अपने पार्टनर से धन मिलने के चांस जरूर रहता है। अगर ऐसे लोग चाहते है कि उनपर धन का अभाव ना हो तो वे लोग नियमित रूप से स्फटिक की माला धारण कर लें।

मिथुन

ऐसी राशि के लोगों को 27, 36, 45 और 57वें उम्र में पैसा मिलने के चांस तेजी से बनते है। पिता की तरफ से और स्वयं की मेहनत से ऐसे लोगों को धन जरूर प्राप्त होता है। अगर ये लोग नियम से हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएगें और इनकी उपासना करेंगे तो उनके पास सदैव धन बना रहेगा।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को आयु के 23, 37, 32, 48 और 58वें वर्ष में धन मिलने के प्रगाड़ योग बनते हैं। ऐसे लोगों को ससुराल की तरफ से धन मिलने के योग ज्यादा रहता है। अगर ऐसे में चाहते है कि इनपर धन का अभाव ना हो तो नियम से मां लक्ष्मी को गुलाब का इत्र चढ़ाना चाहिए।

सिंह

सिंह राशि के लोगों को खुद परिश्रम करके पैसा मिलता है। उम्र के 28, 32, 50 और 68वें वर्ष में धन मिलने के प्रगाड़ योग बनते हैं। अगर नियम से मां लक्ष्मी को इलायची चढ़ाएंगे और प्रसाद के रुप में लेंगे तो धन से संबंधित सारी समस्याए दूर हो जाएंगी।

कन्या

इस राशि के लोगों को धन व्यापार और पार्टनर द्वारा नियमित धन मिलता रहता ह। खासतौर से आयु के 15, 24, 33 और 42वें वर्ष में धन की वर्षा हो सकती है। ऐसे लोगों को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। नियमित रूप से चांदी धारण करें।

तुला

इस राशि के लोगों को आयु के 16, 34, 42, 51वें वर्ष में स्त्री पक्ष से धन मिलने के योग बनते हैं। नियम से रोज सूर्य भगवान को जल चढ़ाने से धन मिलता है और धन खर्च होने में संतुलन बना रहता हैं।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि व्यक्तियों को पिता, चाचा या ददीहाल की तरफ से पैसा मिलने के योग ज्यादा होते है। उम्र के 35, 44, 53, 62वें वर्ष में थोड़ा धन मिलने की चांस रहते हैं। बुधवार को नियमित रूप से गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए,पौधों में जल डालें। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती रहेगी।

धनु

इस राशि के लोगों को 36, 45, 54 और 63वें वर्ष में धन मिलने के योग बनते हैं। ननिहाल की तरफ से धनु राशि को लोगों को पैसा मिलने के चांस ज्यादा रहता है। नियमित रूप से मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं और गुलाब के सुगंध वाले इत्र  का प्रयोग करने से धन आसानी से मिलता रहेगा।

मकर

इस राशि के लोगों को आमतौर पर अपने व्यापार से धन मिलता है। उम्र के 24, 37, 46 और 55वें वर्ष में धन आने की संभावना होती है। इस राशि के लोगों को मंगलवार के दिन व्रत करना चाहिए। हुनमान जी की पूजा-अर्चना करें ताकि आपको लाभ होगा।

कुंभ

इस राशि के लोगों को अपने किस्मत से और ईश्वर की कृपा से धन मिलता है। आयु के 28, 29,  47 और 57वें वर्ष में इनकों ज्यादा धन लाभ होता है। नियमित रूप से मंदिर में केले का दान करें।

मीन

इस राशि के लोगों को 39, 48 और 57वें उम्र में धन के आने की राह आसान हो जाती है। संतान द्वारा पैसो में अधिक लाभ होने का कारण बनता है। ऐसे लोगों को नियम से पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करना लाभकारी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.