8‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 14 जल्द ही फिर से शुरू होने वाला है। शो का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है और इसके आते ही एक बार फिर से सभी कौन बनेगा करोड़पति के विजेताओं को ढ़ूढ़ा जा रहा है। इसमें मुख्य नाम कौन बनेगा करोड़पति पांचवें सीजन के विजेता सुशील कुमार की खोज हो रही है।
केबीसी 5 में हिस्सा लेने के साथ विजेता बनने वाले कंटेस्टेंट सुशील कुमार को रातों रात लोकप्रियता मिली थी। सुशील उस वक्त सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वह शो में 5 करोड़ जीतने में कामयाब रहे थे। वह पहले कंटेस्टेंट थे जिसने 5 करोड़ जीता था। फिर उनके जींदगी में नया मोड़ आ गया।
सुशील कुमार ने हाल ही बताया कि किस तरह शो से मिली लोकप्रियता ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया। खासकर मीडिया में उन्हें जिस तरह का एक्सपोजर मिला। वह हर काम मीडिया को सोचकर ही करने लगे थे। ई-टाइम्स के साथ इंटरव्यू में सुशील कुमार ने कहा, ‘बेशक मैं भी बिग बी का बड़ा प्रशंसक हूं। मैं तब अपनी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था इसलिए चीजें हुईं लेकिन उसके बाद मीडिया एक्सपोजर ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। उन्हें मेरी निजी जिंदगी में भी दिलचस्पी थी। मेरा व्यवहार एक तरह से प्रभावित हुआ। मीडिया क्या कहेगा, मेरा फैसला इसे देखते हुए होता था।‘
खास बात आपको बता दें कि केबीसी 5 के विजेता बनते ही अमिताभ बच्चन भी उनके कायल हो गए थे। हालांकि जल्द ही सुशील कुमार इस चकाचौंध में खो गए और वह खुद को संभाल नहीं पाए। नतीजा ये हुआ कि उन्हें इसका नुकसान ही उठाना पड़ा।
फिलहाल 2022 में बिहार के रहने वाले केबीसी 5 के विजेता सुशील अब अपने गांव में ही रहते हैं और वहां पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।