गरीबी और दुखो का नाश करते है, गणेश जी के ये 3 शक्तिशाली मंत्र

9
जीवन में दुख और दर्द का आना टाला नहीं जा सकता है | जीवन में यदि सुख हैं, तो कुछ समय बाद दुःख अवश्य आएगा | परन्तु कई बार कुछ ऐसा होता है कि कुछ लोगो के जीवन में दुःख टिक कर बैठ जाते है | उस व्यक्ति के जीवन से दुःख दूर नहीं होते है, इसकी वजह कहीं ना कहीं उस व्यक्ति के बुरे कर्म होते है | जिसकी सजा उसे ईश्वर दे रहे होते है | ऐसे में यदि आपके जीवन में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है, तो आपकी मदद गणेश जी कर सकते है |
महादेव गौरी पुत्र गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है | इसकी वजह है कि वे अपने भक्तो की पुकार अवश्य सुनते है | अपने इससे पहले गणेश जी की कृपा प्राप्ति के उपाय पढ़े होंगे, किये भी होंगे | आज हम आपके लिए गणेश जी से जुड़े कुछ शक्तिशाली मंत्र बताने जा रहे है | पूर्ण विधिपूर्व किया गया इन मंत्रो का जाप आपके दुखो को अवश्य दूर करेगा |
गणेश गायत्री मंत्र
ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात || इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के बुरे कर्मो का पाप नाश होने लगता है | 11 दिनों तक इस मंत्र का जाप करना पापो से मुक्ति दिलाता है | आप इस मंत्र का जाप प्रतिदिन 108 बार करे | आपको जल्द ही इसका सुप्रभाव देखने को मिलेगा |
तांत्रिक गणेश मंत्र
 
 
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश | ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश || इस तांत्रिक गणेश मंत्र का जाप महादेव, माँ पार्वती और गणेश जी की पूजा के बाद किया जाता है | इसका प्रतिदिन 108 बार जाप करने से जीवन के बड़े से बड़े दुःख भी दूर होने लगते है |
गणेश कुबेर मंत्र
 
 
ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा | यदि कर्ज की समस्या से जूझ रहे है, तो आपको इस मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए | गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद आप इस मंत्र का जाप करे | इस मंत्र के जाप से आपके जीवन से आर्थिक समस्या दूर होने लगेगी | साथ ही धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.