आईये जानते हैं कि किन दोषों की वजह से जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है।
झाड़ू
झाड़ू को घर में हमेशा छुपाकर रखना चाहिए। उसे सबके सामने नहीं रखना चाहिए। मां लक्ष्मी का प्रतीक झाड़ू को माना गया है। उसे हमेशा बेड या सोफे के नीचे ही रखें। वहीं उसे कभी भी खड़ा हुआ नहीं रखना चाहिए। झाड़ू लगाते समय एक बात का विशेष ध्यान रखें कि झाड़ू हमेशा घर में बाहर की तरफ ही लगाएं। कभी भी बाहर से झाड़ू लगाते हुए कूड़ा अंदर की तरफ न लगाएं।
कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं
घर में कभी भी दूध देने वाले या कांटेदार पेड़-पौधे न लगाएं। इससे घर में वास्तु दोष का होता है। जो शनि और राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सीलन
घर में सीलन होना भी वास्तु दोष माना गया है। यह शनि और राहु का खराब कॉम्बिनेशन है, जिससे चंद्रमा प्रभावित होता है। इससे आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है।
सीढ़ी में किचन न बनाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सीढ़ी के नीचे कभी भी किचन न बनवाए। इसके आलावा उसे स्टोर के रूप में भी इस्तेमाल न करें। न वहां बाथरूम बनाएं। इससे आपकी उन्नति की राह में मुश्किलें खड़ी होती हैं।
न रखें खराब सामान
टूटे हुए खिलौनें, घड़ी, खराब और टूटे क्ट्रॉनिक सामान, टूटा हुआ फर्नीचर, बर्तन को घर में न रखें। अगर आपके घर में इनमे से कोई भी सामान रखा हुआ है तो उसे आज ही बाहर कर दें। ये आपके ग्रह को भी प्रभावित करता है।