छात्रवृत्ति घोटाला : उत्तराखंड के 11 जिलों में आईजी संजय गुंज्याल की अगुवाई वाली एसआईटी ने छात्रवृत्ति घोटाले में चार राज्यों के 14 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनमें हरियाणा के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, हिमाचल प्रदेश के दो और महाराष्ट्र का एक संस्थान शामिल है। इन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी धन हड़पने का आरोप है।
एसआईटी प्रभारी और आईजी कुंभ संजय गुंज्याल ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में ऊधमसिंह नगर जिले की टीम ने जिला समाज कल्याण विभाग से मिले दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के 14 शैक्षिक संस्थानों के खिलाफ अनियमितताएं पाई हैं।
लाभार्थियों से पूछताछ के दौरान एसआईटी को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। इसी आधार पर ऊधम सिंह नगर के कई थानों में इन संस्थानों के संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।