जादू टोना करने के आरोप से लेकर नेपोटिज्म पर बोलने तक, इन बड़े विवादों से जुडी है कंगना

12
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड की बेबाक और धाकड़ गर्ल कही जाती है | उन्हें अपनी बेबाकी के लिए जाना जाता है | वे कई बार अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में आती रहती है | पिछले कुछ समय से वे एक बार फिर सुर्ख़ियों में है | दरअसल इस बार में बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म और आउटसाइडर और इनसाइडर के मुद्दे को लेकर चर्चा में है | उन्होंने कई बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और एक्टर एक्ट्रेसेस को लेकर बड़े बयान दिए है |
हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस तापसी पन्नू को B ग्रेड एक्ट्रेस कहा था और अनुराग कश्यप को चापलूस कहा था | ऐसा पहली बार नहीं है, जब कंगना अपने बयानों को हैडलाइन बनी हुयी है | ऐसे मौके पहले भी आ चुके है, जिनके बारे मे हम आपको बताने जा रहे है |
कंगना ने अपने करियर की शुरुआत में अपने से 20 साल बड़े आदित्य पंचोली को डेट किया था | वे 5 साल तक साथ रहे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया | कंगना ने आदित्य पंचोली पर मारपीट करने का आरोप लगाया था, तो आदित्य ने भी कंगना पर आरोप लगाए थे | कंगना ने आदित्य पर केस भी दर्ज कराया था |
आदित्य पंचोली के बाद कंगना का नाम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ जुड़ा | हालाँकि उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया और उनका ब्रेकअप गया | ब्रेकअप के बाद दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाए | अध्ययन सुमन ने तो कंगना पर जादू टोना करने का आरोप तक लगाया था |
अध्ययन सुमन के बाद कंगना ऋतिक रोशन के साथ रिलेशन में आयी | उस समय वे दोनों टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए थे | लेकिन फिर अचानक उनके बीच मतभेद पैदा हो गए | उनका जब ब्रेकअप हुआ, तब बहुत कंट्रोवर्सी हुयी | कंगना ने मीडिया के सामने ऋतिक पर कई आरोप लगाए | इसके बाद ऋतिक ने कंगना पर मानहानि का केस भी दर्ज कराया | कंगना और ऋतिक की कंट्रोवर्सी आज भी सुर्ख़ियों में आ जाती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.