जानिए क्या है नजर दोष, क्या है इसे दूर करने के कुछ अचूक उपाय

8
कई बार ऐसा होता है की लोगो का व्यापार, नौकरी सबकुछ सही चल रहा होता है | फिर एक अचानक उनके कामकाज में बाधा आने लगती है | व्यापार नुकसान होने लगता है और व्यापार बंद हो जाता है | नौकरीपेशा लोगो की नौकरी छूट जाती है, तो घर परिवार की सुख शांति भी भंग हो जाती है | तब अक्सर लोगो को कहते सूना जाता है कि किसी की बुरी नजर लग गयी है | बता दे इसे ही नजर दोष कहा जाता है | नजर लगने से व्यक्ति के बने बनाये काम बिगड़ने लगते है और जीवन परेशानियों से घिर जाता है | आज हम इस नजर दोष से निजात पाने के कुछ उपाय बताने जा रहे है |
व्यापार में नुकसान
 
 
आपका व्यापार या कारोबार सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन अब आपको इसमें मंदी महसूस होने लगी है | साथ ही कुछ ना कुछ नुकसान हो रहा है, तो आपको ये समझने की जरूरत है कि आपके व्यापार को किसी की नजर लगी है | ऐसी स्थिति में आपको अपने व्यापार स्थल पर निम्बू मिर्च लटकाने चाहिए | इस बात का ध्यान रखे कि आप प्लास्टिक के बने नीम्बू मिर्च प्रयोग में ना ले |
बच्चे को नजर दोष
 
 
यदि घर में छोटा बच्चा है और वो पिछले कुछ दिनों से दूध नहीं पी रहा है | तो ऐसे में दूध को बच्चे के सिर से तीन बार उतार कर कुत्ते को पिला दे | इससे नजर दोष दूर होने लगेगा |
भूख ना लगना
 
 
यदि आपको अचानक भूख लगना बंद हो गयी है, बात बात पर गुस्सा आने लगा है और आये दिन किसी से लड़ाई या बहस होने लगी है, तो साफ़ है कि आप पर नजर दोष है | इसे दूर करने के लिए आप लोटे में जल लेकर अपने सिर पर से 7 बार उतार ले | फिर उसे किसी चौराहे पर फेंक दे | इसके बाद घर आ जाये, ध्यान रहे आप पीछे मुड़कर ना देखे |
घर से नकारात्मकता भगाये
 
 
घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाए | ये नकारात्मकता को दूर रखता है | इसके साथ ही आप समय समय पर घर में गंगाजल का छिड़काव करते रहे | इसके अलावा पूजा पाठ करते समय घंटी और शंख अवश्य बजाए |

Leave a Reply

Your email address will not be published.