ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करती है। हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। सितारों के अनुसार आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानिए कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, जानें अपने राशिफल से। ज्योतिषानुसार भचक्र को 12 राशियों में विभाजित किया गया है। ब्रह्माण्ड में 9 ग्रह माने गये हैं- सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु व केतु। इसी तरह से 12 राशियाँ हैं- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन। हमारे जीवन में हो रहे बदलावों की हर छोटी या बड़ी जानकारी हम अपने राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं।