सीएम सिटी करनाल में मसाज पार्लर की आड़ देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को कही से भनक लगने उसने अचानक सोमवार रात छापेमार कर रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने सेक्टर 7 के पॉश इलाके में स्थित मसाज पार्लर से 4 लड़कों और 1 महिला को हिरासत में लिया है। उनका कहना है कि मसाज पार्लर की आड़ में ये लोग जिस्मफरोसी का धंधा कर रहे थे।
सेक्टर 7 के पॉश इलाके में पार्लर फ्लैट के बेसमेंट में था जिसका शटर हमेशा बन्द रहता था। जिसपर बाहर की तरफ से हमेशा लॉक लगा रहता था। स्थानीय लोगों ने इस बात का शक होने पर शिकायत दी थी कि मसाज पार्लर के नाम पर यहां अय्याशी का अड्डा खुला हुआ है जहां तेजी से गलत काम भी हो रहे है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने अचानक रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई और वह कामयाब भी रहे।
पुलिस ने मारा छापा
पुलिस का कहना है कि रात को इस तरह से मसाज पार्लर में 4 लड़के और एक महिला का होना संदिग्ध लग रहा है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले मेंआगे की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने कहा इस देह व्यापार होने की खबर हमे स्थानीय लोगों ने दी कि मसाज पार्लर की आड़ में रोजाना यहां पर गलत काम होता है। इस आधार पर पुलिस ने महिला पुलिस के साथ रेड की।
पुलिस को देखते ही आरोपियों ने अंदर का शटर बंद कर लिया। पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया था। पुलिस ने भी शटर तोड़कर अंदर घुस गई और आरोपियों को पकड़ लिया। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है साथ ही इस मामले में जुड़ें और लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे है। यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे कि यह काम कब से चल रहा है। महिला पुलिस कर्मचारी मंजीत का कहना है कि संदिग्ध मामला है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।