भारत में चल रही 59 एप्स को बैन कर दिया गया। जिसके बाद चीन बौखला गया इसके आलावा भारत सरकार ने चीन की उन सभी कंपनियों से टेंडर वापस ले लिए जो भारत में काम रही हैं। जिसकी वजह से चीन को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और चीन पूरी हेकड़ी निकल गई। सीमा से पीछे हटकर चीन अब बातचीत के टेबल पर बैठ गया। जिसके बाद चीन ने भारत के समक्ष यही मुद्दा उठाया है कि, आखिर क्यों ? चीन की सभी 59 एप्स को भारत में बैन किया गया है। जिसका जवाब देते हुए भारत ने कहा है कि, सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।
चीन को डर है कि, भारत की तरह अन्य देश भी सुरक्षा कारणों की वजह से चीनी एप्स को बैन न कर दें। जिनसे वो अन्य देशों के नागरिकों की जासूसी करता है। कूटनीतिक स्तर पर चीन से चल रही बातचीत के दौरान चीनी एप्स के बैन का मुद्दा उठाया। जिसे भारत ने तुरंत ख़ारिज करते हुए कहा कि, ये फैसला सुरक्षा कारणों की वजह से लिया गया है। हम अपने नागरिकों के डाटा का समझौता नहीं कर सकते।