वास्तु शास्त्र में दिशाओं और रंगों के अनुसार घर या फिर कार्यस्थल को ध्यान में रखकर के मुख्य द्वार पर बंधनवार बांधने के विषय में बताया गया है। इससे घर. परिवार में खुशियां, समृद्धि और व्यापार में उन्नति मिलेगी।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मुख्य द्वार पर तोरण बांधना शुभ माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। इसे ताजे फूल-पत्तियों, धातु या फिर प्लास्टिक के फूलों से भी बना सकते हैं। बाजार में भी आज कल कई रंगों के और डिजाइन के तोरण काफी मिलते हैं, जिन्हे घर में दिशा के अनुसार लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
पूर्व दिशा
अगर आपके घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा की और है तो आपको हरे रंग के फूलों और पत्तियों का तोरण लगाना लगाना चाहिए। आप आम और अशोक के पत्तों का भी तोरण लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा
पश्चिम दिशा
घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में होने पर आपको पीले, सुनहरे या फिर हल्के नीले रंग के फूलों का बंधनवार मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। इससे आपको व्यापार में लाभ और रोजगार में उन्नति मिलेगी। इस दिशा में गलती से भी किसी भी धातु, लकड़ी से बने तोरण न लगाएं।
उत्तर दिशा
उत्तर दिशा को धन की दिशा कहा जाता है, अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा की तरफ है तो आपको नीले या फिर आसमानी रंग के फूलों का तोरण लटकाना चाहिए। आप प्लास्टिक के फूलों का इस्तेमाल भी तोरण के लिए कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि, तोरण के लिए गंदे या फिर कटे-फटे पत्ते और फूल इस्तेमाल न करें।
दक्षिण दिशा
प्रदेश द्वार अगर दक्षिण दिशा में है तो लाल, नारंगी या फिर मिलते-जुलते रंगों के तोरण से मुख्य द्वार को सजाएं। इससे घर में धन का आगमन होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।