Love Letters Replica नाम की पेंटिंग में एक छोटी बच्ची करीब चार वर्ष की जिसकी उम्र है वो अपने एक हाथ में गुलाब और दूसरे हाथ में लिफाफा पकड़े है। जो समंथा हॉस्टन एक अमेरिकी सीनेटर की बेटी थी। बच्ची सीढ़ियों से गिरने की वजह से काफी ज्यादा घायल हो गयी थी जिसने इलाज के दौरान बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मशहूर पेंटिंग को वर्ष 1887 में बनाया गया था। जिस एक प्रदर्शनी में लगाया गया था। जिसे देखने के बाद इस पेटिंग को हटाना पड़ गया था। बताया गया कि इसे लगातार देखने पर व्यक्ति के भाव बदल रहे थे और उन्हें यह डरावनी लग रही थी।
दुनिया की सबसे डरावनी पेंटिंग The Anguished Man को कहा जाता है। इसे किसने बनाया उसके बारे में फ़िलहाल अब तक कोई जानकारी नहीं है। कहा जाता है इसे पेंटर ने अपने खून से बनाया है। इसे देखकर लोग डर जाते हैं। इसे लेकर कई लोगों ने जब पड़ताल शुरू की तो वो डर गए। कहा जाता है इसे जहां रखा गया था वहां से आवाजें आती थी।
कलाकार लौरा पी द्वारा बनाई गई पेंटिंग he Stagecraft को अभिशापित कहा जाता है। इस पेटिंग के बनने के बाद इसमें एक आदमी दिखाई दे रहा है जबकि इसे बनाने वाले शख्स का कहना है कि जब उसने इस बनाया था तो कोई भी आदमी नहीं बनाया लेकिन जब पेंटिग बनी तो उसमे के आदमी दिखाई दे रहा है। इस पेटिंग को जब एक ख़रीददार ने लिया तो उसके जीवन में काफी परेशानिया आ गई जिसके बाद इसे जला देने पड़ा।
इटली के कलाकार ब्रूनो एमेडियो ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान कई अनाथालय में गए जहां उन्होंने कई बच्चों को रोते हुए देखा। जिसके बाद ब्रूनो ने लगभग 65 रोते हुए बच्चों की पेटिंग बनाई। उसी में से एक The Crying Boy भी थी। ब्रिटेन में इस पेटिंग को अभिशापित कहा गया। इसे जिसने भी अपने पास रखा उसे कई तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ा।