देश के इन शहरों में सौ रुपए के पार हुआ पेट्रोल का दाम, जानिए आपके शहर का हाल

7

देश में इस समय कोरोना संकट के साथ ही महंगाई भी चरम पर है। वहीं तेल कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं। वर्तमान समय में देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम सौ रूपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से तेल के दामों में इजाफा कर दिया है। कंपनियों ने आज पेट्रोल के प्रति लीटर के दामों में 22 से 25 पैसे तक की बढ़ोतरी की है। वहीं डीजल के प्रति लीटर के दामों 24 से 27 पैसे तक वृद्धि की है। अब अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो राजधानी भोपाल, इंदौर, अनूपपुर में और रीवा में पेट्रोल की प्रति लीटर की कीमतों ने सौ रुपये का आंकड़ा पार लिया है। वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में भी तेल 100 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

देश के प्रमुख महानगरों पेट्रोल-डीजल की कीमत

शहर                   पेट्रोल (प्रति लीटर में)        डीजल (प्रति लीटर में)
दिल्ली                  92.05 रुपये                 82.61 रुपये
चेन्नई                  93.84 रुपये                 87.49 रुपये
कोलकाता              92.16 रुपये                 85.45 रुपये
मुंबई                   98.36 रुपये                 89.75 रुपये

शहर                   पेट्रोल (प्रति लीटर में)        डीजल (प्रति लीटर में)

भोपाल                 100.08 रुपये                 90.05 रुपये
रीवा                    102.30 रुपये                 92.73 रुपये
अनूपपुर               102.66 रुपये                  93.33 रुपये
इंदौर                  100.16 रुपये                  91.04 रुपये
श्रीगंगानगर           102.96 रुपये                  95.33 रुपये

गौरतलब है कि आयल कंपनियां हर रोज सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतें निर्धारित करती हैं जिसके बाद सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। कंपनियां पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद कीमतें तय करती हैं जिसके बाद पेट्रोल-डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इसके बाद डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ कर पेट्रोल बेचते हैं।

इस तरह से घर बैठे जान सकते हैं कीमत

अगर आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल का दाम जानना चाहते हैं तो आपको एसएमएस के जरिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.