दो बड़ी खबरे: अशोक गहलोत के करीबियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी और हटाए गए सचिन पायलट के पोस्टर

8
राजस्थान में इस समय सियासी संकट गहरा रहा है | राजस्थान के मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री सचिन पायलट में खींचतान देखने को मिल रही है | ऐसे में अशोक गहलोत के करीबियों पर ED ने अपना शिंकजा कसना शुरू कर दिया है | आयकर विभाग ने अशोक गहलोत के करीबियों पर दिल्ली और राजस्थान के ठिकानो पर छापेमारी की है |
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और ज्वैलरी फर्म के मालिक राजीव अरोड़ा पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है | हैरानी की बात यह है कि इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गयी |
इसके अलावा अशोक गहलोत के अन्य करीबी धर्मेंद्र राठौड़ पर भी छापेमारी की गयी | बताया जा रहा है कि उन दोनों से ही देश से बाहर किये ट्रांज़ैक्शन को लेकर पूछताछ की जा रही है | जानकारी के अनुसार आयकर विभाग सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फाॅर्स के साथ छापेमारी कर रहा है |
इतना ही नहीं ED ने CM अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के बिज़नेस पार्टनर रविकांत शर्मा पर भी छापेमारी की है | ED ने रविकांत शर्मा से विदेश से आयी करोड़ो की राशि को लेकर पूछताछकी | जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ED ने रविकांत को नोटिस भेजा था |
ED द्वारा की जा रही इन छापेमारियों पर कांग्रेस ने सवाल उठाये है और भाजपा पर इसके आरोप लगाए है | कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया की ये कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने की भाजपा की साजिश है | साथ ये भी कहा की छापेमारी के समय स्थानीय पुलिस को सूचित क्यों नहीं किया गया | हालाँकि भाजपा इस सभी आरोपों को नकार रही है |
इसके साथ ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच घमासान जारी है | जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने जयपुर कार्यालय में लगे सचिन पायलट के पोस्टर हटा दिए है | इससे साफ़ नजर आ रहा है की कांग्रेस ने अब सचिन पायलट को पार्टी से निकलने का फैसला कर लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.