जीवन में धन कमाने से ज्यादा बचाना एक कला है। जो कुछ ही लोगों को आती है। इस कला में माहिर लोग काफी मेहनत करने धन कमाते हैं लेकिन खर्च करने से पहले काफी सोचते हैं। जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें इसका लाभ भी मिलता है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास पैसा टिकता ही नहीं है। यह कहा जा सकता है कि उन्हें धन बचाने की कला नहीं आती है। वास्तु दोष की भी वजह से आप धन का संचय नहीं कर पाते हैं। वास्तु दोष भी जीवन में परेशानियों का सबसे बड़ा कारण बन सकता है, जो न सिर्फ आपको आर्थिक बल्कि मानसिक परेशानी भी दे सकता है। अगर आप बताई गई इन बातों का ध्यान रख लें, तो आर्थिक परेशानियों से मुक्ति पा जाएंगे।
- मकान बनवाते समय पूर्व दिशा को तरफ की दीवार ज्यादा ऊंची न खड़ी करें। इससे घर में सूर्य की रोशनी सही से नहीं पपहुंचती है, जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के सदस्यों की सेहत और आमदनी पर पड़ता है।
- कभी भी ईशान कोण को गंदा न रखें। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाएगी, जिसकी वजह से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। ईशान कोण में भगवान विष्णु के चरण दबाते हुए माता लक्ष्मी की फोटो लगाएं और उसकी नियमित पूजा करें।
- झाड़ू को कभी भी उस स्थान पर न रखें, जहां पर अपना धन रखते हैं। ऐसा करना वास्तु दोष होता है। इसकी वजह से आपको आर्थिक नुकसान होता है।
- घर बाथरुम और टायलेट के दरवाजे हमेशा बंद रखें। अगर खुले रहते हैं तो यह वास्तु दोष की श्रेणी में आता है। इसका आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
- घर में अगर आपके पेड़-पौधे लगे हुए हैं तो भूल से भी दूध वाले पौधे या कांटे वाले पौधे न लगाएं। अगर लगे हैं तो उन्हें हटा दें। इन पौधों को शुभ नहीं माना गया है।
- घर के किसी भी नल से हमेशा जल गिरता या फिर टपकना नहीं चाहिए। जल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।