अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के करनपुर गांव में 3 दिन पहले सात फेरों के साथ रचाई गई शादी चारों ओर खुशियों का माहौल था, मगर 3 दिन पहले दूल्हे बने कोपल सिंह को क्या मालूम था कि जिस लड़की से शादी करने जा रहा है वह लड़की एक लुटेरी दुल्हन बनेगी और लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो जाएगी। अब लड़के के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है।
असल में, पूरा मामला अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव करनपुर का है, जहां 3 दिन पहले 70 हजार रुपये में बिचौलिया द्वारा अनजान लड़की से कराई गई नई नवेली दुल्हन की शादी में ऐसा धोखा होगा जो शादी के 3 दिन बाद ही घर में रखे नकदी व जेवरात लेकर रात के अंधेरे में घर से फरार हो गई। परिजनों को इस घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह दुल्हन कहीं नहीं दिखी तब उसको बहुत तलाश किया, मगर नई नवेली दुल्हन का कोई पता नहीं लग पाया। दुल्हन ने अपना फर्जी नाम निशा बताया था। अब दूल्हे के परिजन उस एक रात की दुल्हन को ढूंढ रहे हैं, जो रात के अंधरे में नगदी जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई।
अमरोहा के अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कि शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कर दी है। आरोपी दुल्हन और शादी कराने वाले बिचौलिये की तलाश भी जा रही है। वीडियो और फोटो के माध्यम से दोनों की तलाश की जा रही है। शिकायतकर्ता कोपल सिंह का कहना है कि सोची समझी साजिश के तहत उसे निशाना बनाया है।