भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ “निरहुआ” भला किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आज उन्हें बिहार उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का बच्चा बच्चा जानता है लेकिन आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को एक बुरी खबर मिली है और इसी खबर पर हम चर्चा करेंगे की आखिरी यह बुरी खबर क्या है और कैसे उनके लिए बुरी खबर है।
आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा जगत में सुपरस्टार और राजनीति में आ चुके दिनेश लाल यादव भी एक पारिवारिक व्यक्ति है और उसके परिवार के सदस्यों के साथ उनका काफी लगाव रहा है और यह लगाव काफी अच्छा रहा है और परिवार के सदस्यों ने भी दिनेश लाल यादव के कठिन समय में साथ दिया है। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव के बड़े भाई विजय लाल यादव उर्फ निरहुआ ने भी अपने छोटे भाई दिनेश लाल यादव को पिता की मृत्यु के बाद काफी उत्साह बढ़ाया था। फिर वह भोजपुरी सिनेमा जगत के सुपरस्टार बनकर उभरे थे। लेकिन एक खबर आ रही है दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव उर्फ निरहुआ को लेकर।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। गुरुवार को लखनऊ के पास बाराबंकी में बिरहा गायक विजय लाल यादव की फॉर्च्यूनर कार की डिवाइडर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में विजय लाल यादव के घायल होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद निरहुआ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर दी है।
गौरतलब है कि विजय लाल यादव सिर्फ निरहुआ के नाम से ही नहीं जाने जाते, बल्कि वह खुद भी भोजपुरी के जाने-माने गायक हैं। बिरहा गायन के क्षेत्र में महारत हासिल करने की वजह से उन्हें भोजपुरी में बिरहा सम्राट कहा जाता है। इतना ही नहीं उनके छोटे भाई यानी आपके दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भी अपने गायन करियर की शुरुआत बिरहा गायन से ही की थी।