पिछले चार वर्षों में यूपी पुलिस ने 135 अपराधियों को एनकाउंटर कर उन्हें ढेर किया है। वहीं अपराधियों से हुई मुठभेड़ में 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं। तीन हजार से ज्यादा अपराधी और एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। योगी सरकार ने दावा किया है कि पिछले चार वर्षों में राज्य की कानून व्यवस्था में असाधारण सुधार हुआ है। अपराधी लगातार डर की वजह से राज्य छोड़कर अन्य राज्यों में भाग रहे हैं।
योगी सरकार अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है और उनकी अवैध सम्पत्तियां संपत्तियों को ढहाया जा रहा है। सुल्तानपुर में एक चौपाल को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य में पहले गुंडे और माफिया सड़क पर धूमा करते थे। आज वो माफिया और गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या फिर जेल में बंद हैं। उनकी अवैध संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है। सूबे में अब कानून का राज है।
राज्य में हो रहे एनकाउंटर को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है। विपक्ष का कहना है कि पुलिस एनकाउंटर में मासूम लोगों निशाना बना रही है। विपक्ष के इस आरोप का जवाब सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद देते हुए कहा था कि राज्य में किसी भी निर्दोष को अब तक निशाना नहीं बनाया गया है। बीजेपी सरकार में राज्य में कानून का राज है।
अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर वो जेल में हैं। आगामी चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव पिछले दिनों कहा था कि चुनाव के बाद अगर सपा की सरकार बनती है तो प्रदेश में हुए फर्जी एनकाउंटर की जांच होगी। इसके आलावा पुलिस हिरासत में जो मौतें हुई हैं, जांच उसकी भी होगी।