महाराष्ट्र पुलिस हिरासत में अर्णब के साथ मारपीट कर रही है। अर्णब ने कल कोर्ट को भी पुलिस की तरफ से अपने साथ मारपीट किए जाने की बात कही थी। वहीं अर्णब गोस्वामी ने आज मुंबई पुलिस से अपनी जान को खतरा बताया है। अर्णब को आज अलीबाद क्वारंटाइन सेंटर से तलोजा जेल में शिफ्ट किया गया। अर्णब ने इस दौरान पुलिस वैन से चिल्लाते हुए कहा कि यहां उनकी जान खतरे में है। जेल में पुलिस उनको तरह—तरह की यातना दे रही है। उन्होंने कहा, पुलिस मुझे अपने वकीलों से भी नहीं मिलने दे रही है। आज सुबह भी मेरे साथ पुलिस ने धक्का—मुक्की की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझे सुबह छह बजे जबरन उठा दिया। मैं देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि मुंबई पुलिस से मेरे जान को खतरा है।
Arnab Goswami’s life in danger..Anything can happen to him in jail…
Dawood lobby & their political pawns are all set to kill him !Raise your voice 🙏#ArnabGoswamy @HMOIndia pic.twitter.com/FYFQ8ORQ5w
— Major Surendra Poonia (@MajorPoonia) November 8, 2020
बता दें कि अर्नब को इंटीरियर डिजाइनर अन्वय और उसकी मां को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गत बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें 18 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया। अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में देश के विभिन्न हिस्सों प्रदर्शन चल रहा है। लोग उद्धव सरकार पर तानाशाही का अरोप लगाते हुए अर्नब की गिरफ्तारी को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।