एक नज़र
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 – 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- कैलोरी : 100-150
- मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
-
- एक कटोरी पका चावल (रात के बचे हुए)
-
- एक कटोरी चावल का आटा
-
- आधी कटोरी गेंहू का आटा
-
- आधी कटोरी दही
-
- चुटकीभर बेकिंग सोडा
-
- 1 छोटा चम्मच जीरा
-
- नमक स्वादानुसार
- एक कप पानी
विधि
-
- डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में पके हुए चावल, दही, चावल का आटा, गेंहू का आटा, नमक और पानी डालकर पीस लें.
-
- – बैटर तैयार है. एक कटोरी में निकालकर इसमें बेकिंग सोडा और जीरा मिलाएं.
(ऐसे बढ़ाएं डोसे का स्वाद)
-
- – धीमी आंच में एक तवे पर एक चम्मच तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
(ब्रेड डोसा)
-
- – तेल के गर्म होते ही डोसे का बैटर फैलाएं.
(मैसूर मसाला डोसा)
-
- – एक साइड से सिक जाने के बाद इसके किनारों पर तेल डालकर इसे पलटें और दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक सेंक लें.
-
- – तैयार है बचे हुए चावल से बना क्रिस्पी डोसा.
(मसाला डोसा)
नोट:
– मसाला डोसा खाना चाहते हैं तो आप साथ में आलू की सब्जी भी बना सकते हैं.