बहन की शादी तय किया था, चिंता इतनी बढ़ गया कि उसने कर लिया सुसाइड

बहन की शादी तय किया था, चिंता इतनी बढ़ गया कि उसने कर लिया सुसाइड :- संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के दुहियाबर गांव में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसे लटका देख शोर मचने पर जुटे लोगों ने उसे सीएचसी हैंसर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से कोहराम मच गया। दुहियाबर गांव निवासी संजय (18) महर्षि बाल्मीकि विद्यापीठ भैंसाटीकर में 12वीं का छात्र था। पढ़ता था।
पिता की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि उसने अपनी बहन कंचन की शादी तय कर रखी थी। उसका वरीक्षा का कार्यक्रम 28 फरवरी को रखा गया था। जिसको लेकर वह हमेशा चिंचित रहता था। सोमवार को मां व बड़ी बहन कंचन को साथ में लेकर मायके चली गयी थी। घर पर छोटी बेटी जानकी और संजय थे।
रात में संजय अपने गले में साड़ी का टुकड़ा लपेट कर छत में लगी कुण्डी से लटक कर आत्महत्या कर लिया। बहन जानकी ने देखा तो लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.