बिल्ली से अधिक अशुभ है ये 7 जानवर, रास्ता काटने से हो सकती है मृत्यु

7

कई बार सुना होगा कि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ होता है। ऐसे में आप थोड़ी देर रुक जाएंगे या फिर आप अपना रास्ता ही बदल लेंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि बिल्ली के अलावा और भी कई ऐसे जानवर हैं जिनका रास्ता काट लेना बहुत ही अशुभ माना जाता है। शकुनशास्त्र के मुताबिक कुछ विशेष परिस्थितियों में किसी खास पशु पक्षी का रास्ता काट लेना बड़ा अपशगुन होता है। इससे न केवल आपका काम विफल हो जाता है बल्कि मृत्यु तक आपको गले लगा लेती है।

सांप
शकुनशास्त्र के अनुसार अगर सांप बाईं से दाईं तरफ आपका रास्ता काट दे तो यह अशुभ होता है। इससे आपका काम खराब हो सकता है। इसके साथ ही शत्रुओं द्वारा नुकसान पहुंचाने का खतरा भी रहता है।

नेवला
दिन के वक्त नेवले का दिखना शुभ नहीं होता है। इसका अर्थ है कि शत्रु आपका काम बिगाड़ने का पूरी तरह से प्रयास कर रहा है।

सूअर
अगर आप कहीं जा रहे हैं और सूअर बाईं तरफ से रास्ता काट दे तो यह भी ठीक नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको अपना कार्य पूर्ण करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कीचड़ में लिपटा कुत्ता
अगर आपको रास्ते में कीचड़ में लिपटा हुआ कुत्ता दिख जाए और वो आपका रास्ता काट दे तो यह बहुत ही अशुभ होता है। इसका अर्थ है आपके जीवन में कष्ट की मात्रा बढ़ने वाली है।

गाय का झुंड
अगर आप कहीं जा रहे हैं और अचानक से गाय का झुंड आपका रास्ता रोक दे तो आपको वहीं रुक जाना चाहिए। असल में, गाय आपको संकेत दे रही होती है कि आगे आपके लिए खतरा है। वे आपका एक प्रकार से बचाव करती है। इसके अलावा अगर लंबी यात्रा पर जाने के दौरान गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे जाए तो यात्रा रद्द कर देना चाहिए। यह गाय का संकेत है कि आपकी यात्रा पीड़ादायक होगी।

कौआ
अगर कहीं बाहर जाते हुए कौआ आपके सिर को छूकर निकल जाए तो समझ लीजिये कि आप बहुत बड़ी मुसीबत में है। इसका मतलब है कि आपको कोई शारीरिक कष्ट होने वाला है। आप किसी रोग के शिकार हो सकते हैं जिससे आपको मृत्यु तुल्य पीड़ा तक मिल सकता है।

मैथुन करता हुआ कुत्ता
शकुनशास्त्र के अनुसार किसी अच्छे काम के लिए जाते वक्त अगर रास्ते में कुत्ता मैथुन करता दिखाई दे जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। यह संकेत है कि आपका काम अवश्य बिगड़ने वाला है।

अब आप जान ही चुके हैं कि रास्ते मे जाते वक्त किस जानवर के दिखने का क्या मतलब होता है। अगर आप इन मान्यताओं मे यकीन रखते हैं तो संकेत समझ उसके मुताबिक अपना काम करें। वो कहते है न दुर्घटना से सावधानी भली। बस अगर इन मान्यताओं को एक बार मान भी लिया तो लाभ ही होगा नुकसान तो कुछ होना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.