बेटों को हिट हीरो बनाने के चक्कर में इन स्टार्स की उड़ गयी नींद, सिर्फ सुनील दत्त ही हो सके कामयाब

10

बॉलीवुड में हर साल कई अभिनेता बड़े परदे पर अपना डेब्यू करते है इनमें से कुछ बॉलीवुड अभिनेताओं के बेटे भी रहते हैं। हालांकि अपने बेटों को सफल हीरो बनाने में इन अभिनेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी है।

इस दौरान कई ऑडियंस को इम्प्रेस कर देते और कई ऐसा करने में फेल हो जाते है। तो आज हम आपको उन अभिनेताओं के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने बेटों को हीरो बनाने के लिए काफी मेहनत की है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के करियर को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई दे चुके हैं। अभिषेक ने ‘रिफ्यूजी’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी।

हालांकि इस फिल्म के बाद अभिषेक ने कई हिट फिल्में और कई फ्लॉप फिल्में भी दी है। फैंस अभी भी अभिषेक बच्चन को एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देते हुए देखना चाह रहे है।

अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने ‘मिर्जया’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी। इसके बाद वो ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में नजर आये थे और उनकी वो फिल्म भी फ्लॉप हो गयी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का एक्टिंग करियर ज्यादा नहीं चला। उन्होंने कुछ ही फिल्मों में अभिनय किया था जो दर्शकों को लुभाने में नाकाम रहा।

जितेंद्र ने 80 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर ने भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का विकल्प चुना। हालांकि उनका एक्टिंग करियर ज्यादा सफल नहीं रहा है।

तुषार कपूर वैसे तो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्होंने वो कभी भी सोलो हिट फिल्म नहीं दे पाए है।

मनोज कुमार ने अपने समय में कई हिट फिल्में दी है लेकिन उनके दोनों बेटे विशाल और कुणाल अभिनय की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और बहुत जल्द बड़े परदे से गायब हो गए।

मिथुन चक्रवर्ती भी अपने बेटों का सफल करियर बॉलीवुड में बनते हुए देखना चाहते थे। हालांकि अब लगता है कि उनका ये सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। उनके बेटे महाक्षय बॉलीवुड में फ्लॉप हो गए। वहीं मिथुन अभी भी काम कर रहे है।

सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल का करियर बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। अभिनेता ने अपने बेटे के लिए ‘पल पल दिल के पास’ नाम की फिल्म को डायरेक्ट करने का फैसला किया लेकिन ये फिल्म से करण ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल नहीं हो सके।

राजेंद्र कुमार अपने जमाने के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार थे। राजेंद्र कुमार की इच्छा थी कि उनका बेटा कुमार गौरव इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बनाये लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गयी।

राज कपूर ने भी अपने बेटों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर का करियर बनाने में पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि इन तीनों बेटों में ऋषि कपूर ने सबसे ज्यादा हिट फिल्में हैं। वहीं राजीव कपूर का एक्टिंग करियर असफल रहा था। रणधीर कपूर भी अपने जमाने में कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सुनील दत्त बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल थे। उनके बेटे संजय दत्त ने ‘रॉकी’ फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया था।

इस लिस्ट को देखें तो तो सुनील दत्त ही ऐसे अभिनेता है जो अपने बेटे संजय दत्त को एक सफल अभिनेता बनाने में कामयाब रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.