बैनक्राफ्ट पर लगा प्रतिबंध समाप्त

गेंद से साथ छेड़छाड़ के दोषी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कैमरन बैनक्रॉफ्ट का नौ महीने का प्रतिबंध शनिवार को समाप्त हो गया। जिसके बाद उन्हें पर्थ स्कॉरचर्स की टीम में शामिल कर लिया गया। जिसे बिग बैश लीग में अगला मुकाबला होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ खेलना है।

साउथ अफ्रीका में इस साल मार्च में हुए गेंद से छेड़खानी विवाद के चलते  26 साल के सलामी बल्लेबाज बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए  प्रतिबंधित कर दिया गया था। गौरतलब है कि  तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर भी एक-एक  साल का प्रतिबंध लगा था।

बैनक्रॉफ्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘पिछले नौ महीने के सफर के बारे में क्या कहूं। मैं जहां हूं उसके लिए शुक्रगुजार हूं और एक इंसान के तौर पर आगे बढ़ता रहूंगा। पिछले नौ महीने में व्यक्तिगत, दल, टीम और समुदाय के तौर जो भी मेरी यात्रा का हिस्सा रहा उसका शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.