बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपने सांवले रंग को बनाया ताकत, एक तो बनी विश्व सुंदरी

8
पूरी दुनिया कई खूबसूरत रंगो से अटी पड़ी है | प्रकृति का हर रंग अपनी ख़ूबसूरती लिए है, लेकिन काले रंग को अक्सर कमतर आँका जाता है | खासकर हमारे देश में ख़ूबसूरती का पैमाना ही गोरे रंग को माना जाता है | रंगभेद को लेकर अक्सर बहस होती आयी है | हाल ही में शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना ने भी इस मुद्दे को उठाया है और लोगो पर तंज कसा है | उन्होंने बताया है कि उन्हें कई बार रंगभेद का सामना करना पड़ा है |
उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उन्हें काली कहते है और रंगभेद को लेकर टिप्पणी करते है | उन्होंने उनके स्क्रीनशॉट भी शेयर किये | ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे है, जिनकी सफलता के आड़े उनका सांवला रंग कभी नहीं आया | आज वे जो कुछ भी है, अपने टैलेंट की वजह से है |
काजोल
 
 
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली काजोल ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी | तब उनका रंग सांवला था, लेकिन ये उनकी कमजोरी कभी नहीं बना | उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री पर लम्बे समय तक राज किया |
रानी मुखर्जी
 
 
रानी मुखर्जी की गिनती आज भी बॉलीवुड की सांवली एक्ट्रेस के रूप में होती है | लेकिन इसके बावजूद पर्दे पर उन्होंने अपने रंग को आड़े नहीं आने दिया और सफल एक्ट्रेस का तमगा हासिल किया | बताया जाता है कि फिल्मो में रानी बहुत कम मेकअप लगाती है | वे उतना ही मेकअप लगाती है, जितनी जरूरत हो |
प्रियंका चोपड़ा
 
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने आज विदेश तक अपनी पहचान बना ली है | उन्होंने देश का नाम रोशन किया है | साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब अपने नाम किया था | उन्होंने साबित कर दिया था की सांवला रंग टैलेंट के आगे नहीं टिक सकता है |
दीपिका पादुकोण
 
 
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली दीपिका पादुकोण आज कल सुर्ख़ियों में है | बता दे दीपिका पहले आज के जितनी गोरी चिट्टी नहीं थी | उनके पुराने फोटोज और वीडिओज़ में उनका सांवला रंग साफ़ नजर आता है | लेकिन ये कभी उनके लिए दीवार नहीं बना |
कोंकणा सेन शर्मा
 
 
बॉलीवुड कोंकणा सेन शर्मा अपनी शानदार अदाकारी के लिए जानी जाती है | उनका सांवला रंग आज तक उनकी सफलता के बीच नहीं आया | कोंकणा ने साबित कर दिया कि यदि आपमें टैलेंट है, तो कोई भी चीज आपकी राह का रोड़ा नहीं बन सकती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.