बॉलीवुड को लगा एक और झटका, अब इस एक्ट्रेस की हुयी कैंसर से मृत्यु

12
साल 2020 मनोरंजन जगत के कई बेहद ही बुरा साबित हो रहा है | हर दिन कोई ना कोई बुरी खबर सुनने को मिल रही है | बीते समय में इरफ़ान खान, ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत जैसे सितारे हमे छोड़कर चले गए | ऐसे में खबर आयी है कि एक बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या चौकसे का निधन हो गया है |
दिव्या चौकसे के निधन की जानकारी उनकी एक मित्र ने फेसबुक के माध्यम से दी | इसके बाद से दिव्या के फैंस सदमे में है, वहीँ उनके कई फैंस उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहे है |
जानकारी के अनुसार दिव्या कैंसर से पीड़ित थी | उन्होंने लम्बे समय तक कैंसर से लड़ाई लड़ी | बता दे दिव्या की मित्र निहारिका रायजादा ने दिव्या की मृत्यु की पुष्टि की है | इसके अलावा दिव्या की कजिन बहन सौम्या ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी | उन्होंने लिखा कि ‘मेरी कजिन दिव्या का कैंसर की वजह से छोटी सी उम्र में निधन हो गया है’ |
वैसे दिव्या सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय नहीं थी | उन्होंने अंतिम बार अपने ट्वीटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था | ये ट्वीट उन्होंने 7 मई को किया था | इसमें वो किसी तरह की मदद मांग रही थी | उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था ”क्या कोई मिसलटॉए थेरेपी जनता है, मुझे मदद की जरूरत है |”
जानकारी के लिए बता दे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2016 में आयी फिल्म “हैं अपना दिल तो आवारा” से की थी | इस फिल्म में उन्होंने सान्या डलवानी का किरदार निभाया था | बताया जा रहा है कि उन्होंने अदाकारी के अलावा डांस, बॉलरूम और कथक की ही ट्रेनिंग ली थी

Leave a Reply

Your email address will not be published.