भाजपा को मिल रही खुशखबरी, मिल रही ‘संजीवनी’

तीन राज्यों में भाजपा की सरकार सत्ता से बेदखल होने के बाद केंद्रासीन भारतीय जनता पार्टी को संजीवनी मिलनी शुरू हो गई है।

पहली खुशखबरी

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथयात्रा को मंजूरी दे दी है। हाई कोर्ट ने भाजपा को तीन यात्राओं को मंजूरी दी है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि प्रशासन ध्यान रखे की इस दौरान कानून व्यवस्था का उल्लंघन नहीं हो। इसे ममता बनर्जी सरकार के लिए झटका माना जा रहा है।

दूसरी खुशखबरी

हरियाणा के पांच नगर निगम चुनाव परिणामों में भाजपा ने भारी जीत हासिल की। पांचों सीटों पर तो बीजेपी के प्रत्याशी मेयर बने। ये भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव से पहले जीत की टॉनिक साबित हो सकती है।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित रथ यात्रा में पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस और भाजपा में लंबे समय से खींचतान जारी थी, लेकिन कोलकाता उच्च न्यायालय ने भाजपा के पक्ष में अपना आदेश दिया। वही हरियाणा नगर निगम चुनाव विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा से कम नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.