मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में एक विवाहिता के साथ दूल्हे ने दुष्कर्म (Rape) कर दिया। बताया जा रहा है कि अपने मामा ससुर के लड़के की शादी में विवाहिता आई हुई थी। आरोपी और उसकी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पीड़िता ने दूल्हे और उसकी बहन पर आरोप लगाया है कि उसे एक कमरे में दूल्हे की बहन ने बंद कर दिया था, जिसके बाद 8 जुलाई को दूल्हे ने उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी ने घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
आरोपी भाई और उसकी मददगार बहन के खिलाफ सांवेर पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों ही गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और फिर दोनों को ही जेल भेज दिया है। आरोपी युवक का नाम अनिल है जो उसके मामा ससुर का लड़का है।पीड़िता ने बताया है कि उसके साथ अनिल ने तीन बार दुष्कर्म किया है। उसकी तबीयत जब खराब हुई तो वो शादी समारोह से घर लौट आई, जहां उसने अपने पति से आपबीती बताई। इसके बाद पति-पत्नी थाने पहुंचे और पुलिस में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
सांवेर थाना (Sanwer police station) के हेड कांस्टेबल थानसिंह पटेल ने बताया है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो शादी समारोह में शामिल होने पहुंची, जहां उसकी ननद एक कमरे में ले गई, जहां को नहीं था। इसके बाद कमरे में पीड़िता ने दूल्हे को देखा जो नशे में धुत्त था और हाथों में मेहंदी लगाए बैठा था। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा उसकी ननद उसे फिर एक कमरे में ले गई, जहां उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ आरोपी ने तीन बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।