भारतीय सेना शहीद का बदला लेना है तो चीनी ऐप को करना होगा मोबाइल से अनइनस्टॉल, सरकार ने जारी कर दी है लिस्ट

भारत का सुरक्षा से संबंधित जरुरी डेटा देश से बाहर चीन भेज रहा है। जिसके बाद अब इन एप्स को देश के लिए खतरा माना गया है। इनमे महिलाओं के लिए शॉपिंग ऐप Shien और Xiaomi की भी एप्लीकेशन को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि, TikTok, Helo, UC Browser और Zoom भारत में काफी यूज़ हो रही हैं, यह सभी एप्स आपके फ़ोन की अन्य सभी एप्स की भी जानकारी चोरी करती हैं। वहीं सभी चीनी एप्स अपनी सरकार के साथ सभी यूजर का डेटा शेयर करती है। इस के आधार पर चीन दूसरे देश के खिलाफ अपनी रणनीति तय करता है।

लॉक डाउन के दौरान वीडियो कॉल के लिए चीनी एप्लीकेशन Zoom का इस्तेमाल इन दिनों काफी तेजी से बढ़ा था लेकिन यह एप भी चीन की अन्य सभी एप्स की ही तरह सुरक्षा के लिहाज से सही नहीं है। इसे लेकर गृह मंत्रालय की तरफ एक एडवाइजरी भी जारी की थी। चीनी एप्स पर कई बड़े आरोप लगते चले आ रहे है। कई देशों की रिपोर्ट में दावा किया है कि, चीनी एप्स मोबाइल का डेटा चोरी करते हैं। वीचैट को लेकर यह खुलासा भी हुआ है कि, जब इसका यूजर कोई भी मैसेज करता है तो वो चीन में बने सर्वर में जाता है अगर उसमे चीन को लेकर कोई आपत्तिजनक बात हो तो उसे यह आगे नहीं सेंड करता जिसे अपने मैसेज भेजा हो। यानी यह एप आपकी हर एक बात पर नजर रखती है। जिससे यह एप आपकी प्राइवेसी के लिए भी बड़ा खतरा है। चीन की सभी एप्स कुछ इस ही तरह यूजर की गतिविधियों पर नज़र रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.