मच्छरों से परेशान है तो घरों में लगाए ये पौधे, सजावट में भी आ सकते है काम

6

मच्छरों से बचने के लिए बहुत से उपाय है लेकिन आज कल के मच्छर सब उपायों को मात दे देते है। मॉर्टीन, रामबाण, ऑल आउट जैसे उपायों का इस्तेमाल कर उनको भगाते है। बाजार में कई तरह के केमिकल्स वाले स्प्रे, क्रीम और लिक्विड रिप्लेंट मौजूद हैं। यह सब कही न कही बहुत हानिकारक होते है इसलिए अच्छा है कि हम प्राकृतिक चीजों को अपनाएं और ऐसा ही एक तरीका है पौधे। ये कुछ पौधे लगाकर हम मच्छरों से बच सकते है। ये पौधे मॉस्क्यूटो रिप्लेंट यानी मच्छरों को भगाने का काम कर सकते हैं।

  1. गेंदे के फूल का पौधा

यह पौधा ऐसा है जो साल के बारह महीने चलते है। साल भर फूल खिलते रहते है। इस फूल से आने वाली तीखी सुगंध मच्छरों के लिए कष्टकारी सबब है। इसी वजह से मच्छर इस पौधे से काफी दूर रहते है। अगर यह पौधा आप अपने घर में लगाएंगी तो खूबसूरती बढ़ेगी साथ ही मच्छर भी दूर रहेंगे।  आप चाहें तो गेंदे के पौधे के गमले को घर के द्वार पर रख सकती है जिससे घर के अंदर ही मच्छर नहीं आएंगे।

  1. लैवेंडर का पौधा

यह पौधा ऐसा है कि मच्छर ही नहीं कोई भी कीड़ें मकौड़े या फिर खरगोश जानवर भी इस पौधे की महक से दूर रहते है। यह बात जानकर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा।  इसको लैवेंडर के पौधा (Lavender) कहा जाता है। इस पौधे की पत्तियों में इसेंशियल ऑयल पाया जाता है जिसकी वजह से तेज सुगंध आती है जो मच्छरों की सूंघने की क्षमता को कम कर देती है। जिससे मच्छर पास नहीं आ पाते है।

  1. रोजमेरी का पौधा

एक और नैचरल मॉस्क्यूटो रिप्लेंट प्लांट है रोजमेरी (Rosemary) जिसे लोग गुलमेंहदी के नाम से भी जानते है। इस पौधे में एक खास तरह की लकड़ी की गंध आती है जो मक्खी मच्छर जैसे कीड़ों को दूर रखती है। यह घरों में सजवाट के तौर पर रखा जाता है। इससे घर भी सजा रहेगा और मच्छर भी पास नहीं आएंगे। गमलों में लगाकर आप कही भी लगा सकते है।

4.कैटनिप का पौधा

 कैटनिप के पौधे को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। इस पौधे को लोग पुदीने के पौधे का हिस्सा मानते है कहा जाता है कि यह उन्ही के परिवार का है। यह पौधा ऐसा है जो बड़ी आसानी से कहीं भी उग जाता है। अमेरिका के Iowa स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आयी कि कैटमिंट का पौधा DEET से 10 गुना ज्यादा असरदार है DEET में ऐसा केमिकल है पाया जाता है जिसका इस्तेमाल मॉस्क्यूटो रेप्लेंट में किया जाता है।

 

  1. तुलसी और पुदीन तुलसी का पौधा (Basil) को भी लगाकर मच्छरों को घर से दूर रखा जा सकता है। तुलसी की पत्तियों की काफी तेज और तीखी महक होती है। जो मच्छरों और कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है। यह चीटी और अन्य कीड़ों को दूर रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.