मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, कोरोना पॉजिटिव हुआ गेंदबाज

6

आईपीएल (IPL) मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच से एक दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को जोरो का झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हवाई यात्रा के दौरान उनके साथ कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) भी मौजूद थे दोनों ने सात घंटे एक साथ सफर किया। हालांकि कगिसो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों ही खिलाड़ी मुंबई में क्वारैंटाइन हैं साथ ही डॉक्टरों की देखरेख में हैं। दिल्ली कैपिटल्स और IPL प्रशासन की ओर से अभी इसकी जानकारी नहीं की गई है।

दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स के साथ गुरूवार को अपना दूसरा मैच मुंबई में खेलना है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। आपको बता दे कि दिल्ली टीम के लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

पाकिस्तान से हुए मुकाबले के बाद दोनों एक साथ मुंबई आए थे
मिली जानकारी के अनुसार, साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी एनरिक नॉर्खिया और कगिसो रबाडा 4 अप्रैल को पाकिस्तान के साथ जोहानिसबर्ग में सेकेंड वनडे मैच खेलने के बाद IPL के 14वें सीजन का हिस्सा बनने के लिए 5 अप्रैल को मुंबई आ गए थे। दोनों खिलाड़ी 6 अप्रैल को मुंबई में टीम के साथ जुड़े और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कोरोना गाइडलाइंस के तहत 7 दिन के लिए क्वारंटाइन  हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद 12 अप्रैल को आई रिपोर्ट में नॉर्खिया ​​​​​​कोरोना पॉजिटिव  पाए गए हैं। हालांकि रबाडा की रिपोर्ट निगेटिव है। हवाई यात्रा में एक साथ 7 घंटे तक साथ में थे।

केआर और रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी भी हो चुके संक्रमित

आईपीएल के शुरू हुए 14वें सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नीतीश राणा और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैट्समैन देवदत्त पडिक्कल भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.