मेरठ में हुई दिल दहला देने वाली घटना, 15 टुकड़ों में मिली महिला की सिर कटी लाश

11

मेरठ में मिशन शक्ति अभियान के बीच महिला अपराध का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्मशान घाट में एक बोरी में एक महिला की लाश (Woman Body) के टुकड़े मिली है। जिसके बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। बता दें फातिमा गार्डन कॉलोनी के निकट स्थित श्मशान घाट के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने देखा कि कुत्ते खून से सनी एक प्लास्टिक की बोरी खींच रहे हैं। जिसके बाद बच्चों ने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को बताई। इस मामले की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी होते ही एसपी सिटी अखिलेश नारायण फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जिस समय पुलिस ने बोरी खोलकर देखी तो होश उड़ गए। बोरी के अंदर एक महिला की लाश के करीब 15 टुकड़े भरे हुए थे। लेकिन महिला के गर्दन के ऊपर का हिस्सा नहीं था। देखते ही पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष रही होगी। ऐसा लगता है कि किसी करीबी व्यक्ति ने पहले हत्या की वारदात को किसी घर में अंजाम दिया है। उसके बाद लाश के टुकड़े करने और श्मशान घाट के पास फेंक दिया। लाश पर एक भी कपड़े भी नहीं थे, इसलिए रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबूत जुटाने में जुट गई है। इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा पाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.