जनिए :- आप सभी का मेरे चैनल मे,दोस्तो पड़े-पौधे हमारे वातावरण को स्वच्छ बनाने मे बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है लेकिन कुछ पौधे ऐसे भी होते है जो हमारी जान तक ले सकते है आज हम ऐसे ही पौधो के बारे मे बात करेंगे।
यह है भारत के पांच सबसे जहरीले पांच पौधे
1.विस्टेरिया
यह पौधा भारत सहित दुनिया के हर कोने में पाया जाता है। इसका फूल बैंगनी रंग का होता है देखने मे इसका फूल जितना सुंदर लगता है उतना ही यह खतरनाक भी होता है। इस पौधे के किसी भी हिस्से को खाने से माइग्रेन,सुस्ती,सिरदर्द,कमजोरी,दस्त और बुखार हो सकता है यह पौधा पुरी तरह से जहरीला होता है।
2.सुसाइड ट्री
यह पौधा केरल और उसके आस-पास के क्षेत्रो मे पाया जाता है। इस पौधे से केरल मे कई मौतें भी हो चुकी है। इसके फूलों और फलों मे बहुत जहर होता है और इसका प्रभाव भी इतना तेज होता है की इससे कुछ ही समय मे इंसान मर भी सकता है। इस पौधे मे एल्कलाईड नामक तत्व पाया जाता है।
3.गुलाबी मटर
इस पौधे की ऊंचाई 20 फीट तक हो सकती है। इसकी फली मटर की तरह होती है,इसके बीज का रंग लाल होता है। इस पौधे का बीज बहुत जहरीला होता है अगर इसे इंसान खा लें तो उसकी जान भी जा सकती है। इसे खाने के मुख्य लक्षण बुखार,पेट खराब होना,अति-उत्तेजना आना,उल्टी आना हो सकता है
4.कनेर
कनेर के पौधे से तो आप सभी अच्छे से परिचित होगे क्योंकि यह भारत के अधिकांश क्षेत्रो मे पाया जाता है। इस पौधा का बीज बहुत ही विषैला होता है इसका एक बीज डाइगाक्सीन के सौ टैबलेट के बराबर होता है इसके सेवन से दिल की धड़कन धीमी होकर एकदम से रोक जाती है।
5.अरंडी
यह पौधा भारत के अलावा फ़्रांस, स्पेन, इटली, अमेरिका, लीबिया, तंजानिया, कीनिया आदि देशों में भी पाया जाता है। इस पौधे का बीज भी बहुत जहरीला होता है जिसमे टोक्सिन नमक तत्व पाया जाता है जिससे ब्लड प्रेशर के साथ साथ पेट सम्बन्धी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर समय पर व्यक्ति का इलाज न किया जाए तो उसकी मौत भी हो सकती है।