ये क्या ! यहाँ बकरी नहीं बकरा दे रहा है दूध, हर कोई है हैरान

8
राजस्थान के धौलपुर से बेहद हैरानी भरा मामला सामने आया है | यहाँ एक बकरा दूध दे रहा है | हैरानी बात यह भी है कि बकरे के मालिक का कहना है कि वह और उसका परिवार इस दूध का सेवन भी कर रहा है |
धौलपुर में सामने आया ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है | यहाँ एक बकरा हार्मोन्स में गड़बड़ी पाए जाने की वजह से दूध दे रहा है | बकरे के मालिक ने बताया कि बकरा सुबह और शाम आधा लीटर दूध दे रहा है | बकरे के मालिक राजवीर ने बताया कि उन्होंने इस बकरे को हाट बाजार से 16 महीने पहले ढाई हजार में खरीदा था, उस समय बकरा 2 महीने का था |
उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले बकरे में मादा के हार्मोन्स विकसित हुए, जिस वजह से बकरा दूध देने लग गया | राजवीर ने आगे बताया कि बकरे में नर और मादा दोनों के अंग विकसित है और वे बकरे के दूध का भी इस्तेमाल कर रहे है | इसमें उन्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है |
दूध देने वाले बकरे की खबर से हर कोई हैरान है और लोग इस अनोखे बकरे को देखने पहुंच रहे है | धौलपुर में दूध देने वाला ये बकरा कौतुहल का विषय बना हुआ है | इसके चलते लोग दूर दूर से इस बकरे को देखने और इसके बारे में जानकारी इकठ्ठा करने पहुँच रहे है |
इस अनोखे बकरे के बारे में पशु चिकित्स्क रामअवतार सिंघल ने बताया कि ऐसा केस लाखो में से एक पाया जाता है | ऐसी हार्मोन्स की गड़बड़ी बहुत रेयर है | साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि इसके दूध के सेवन से कोई परेशानी नहीं है | हालाँकि दूध को गर्म करके ही इस्तेमाल किया जाए |
वैसे बता दे जल्द ही 30 जुलाई को बकरीद आने वाली है | जिसके चलते इस अनोखे बकरे को खरीदने की भी होड़ मच रही है | हालाँकि बकरे के मालिक ने इस बकरे को बेचने से साफ़ इंकार कर दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.