हर देश में कुछ न कुछ कानून ऐसे भी जरूर होते है जो अपने आप में अजीबो गरीब होते है | वैसे तो पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों की वजह से दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां कुछ कानून ऐसे भी हैं जिनकी वजह से पाकिस्तान का दुनियाभर में मजाक उड़ता है |
आज हम आपको ऐसे ही कुछ अजीबोगरीब कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एकदम बेमतलब है..
१. हर देश के अपने कानून होते है जो नागरिको की सुरक्षा और न्याय के लिए बहुत ही जरूरी होते है लेकिन हर देश में कुछ न कुछ कानून ऐसे भी जरूर होते है जो अपने आप में अजीबो गरीब होते है |
२. पाकिस्तान में बच्चों को अपनी पढ़ाई पर भी टैक्स देना पड़ता है | अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्यादा का खर्च बैठता है, तो उसे सरकार को 5 फीसदी टैक्स देना पड़ता है |
३. पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, यहां के लोगों को गर्लफ्रेंड बनाने की इजाजत नहीं है | शादी से पहले यहां कोई भी लड़का किसी भी लड़की के साथ नहीं रह सकता है। यह अवैध है |
४. पाकिस्तान में कानून है कि यहां आप प्रधानमंत्री या किसी भी सरकारी अधिकारी का मजाक नहीं उड़ा सकते हैं | ऐसा करने पर आपको सजा हो सकती है | साथ ही भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है | हालांकि इसके बावजूद वहां नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जाता है, सिवाए आर्मी का मजाक उड़ाने के |
५. यहां बिना इजाजत के किसी का फोन छूना गैरकानूनी है | ऐसा करते पकड़े जाने पर आपको 6 महीने जेल की सजा हो सकती है |
६. पाकिस्तान में किसी को भी स्पैम मैसेज भेजना गैरकानूनी है | ऐसा करते पकड़े जाने पर आपको 10 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है |
७. पाकिस्तान में कुछ शब्दों का अंग्रेजी अनुवाद करना गैरकानूनी माना जाता है | इनमें अरबी शब्दों जैसे अल्लाह, मस्जिद, रसूल या नबी जैसे शब्द शामिल है |
८. रमजान के पाक महीने में घर के बाहर कुछ भी खाना पाकिस्तान में गैरकानूनी है | अगर आप मुस्लिम नहीं हैं, तब भी इस नियम को मानना जरूरी है |