5 जून 1972 को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव के एक गढ़वाली राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे, तथा इनकी मां का नाम सावित्री देवी है।
अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद ये पांचवें थे एवं इनसे और दो छोटे भाई हैं। संन्यास लेने के बाद उत्तराखंड के पंचुर गांव का अजय सिंह बिष्ट याेगी आदित्यनाथ बन गए और आज सत्ता के शीर्ष पर पहुंच चुके है।
याेगी का परिवार…
बहुत ही कम लोग यह जानते हैं कि योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई सीमा पर तैनात होकर देश की रक्षा में लगे हुए हैं। योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। शैलेंद्र मोहन की तैनाती चीनी सीमा पर है। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ के दो अन्य भाइयों का नाम मानवेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन है।
गौरतलब है कि दीक्षा लेने के बाद योगी आदित्यनाथ को उनका परिवार ‘महाराज जी’ कहकर संबोधित करता है। योगी आदित्यनाथ उत्तर परदेशी के मुख्यमंत्री बनने से पहले गोरखपुर से ही सांसद थे।
- मानेंद्र सिंह(भाई)- मानेंद्र सिंह (पत्नी नाम-आशा देवी) को एक बेटी और एक बेटी है। पेशे से वो किसान हैं।
- महेंद्र सिंह (भाई)- महेंद्र सिंह(पत्नी- लक्ष्मी देवी) इन्हें एक बेटा है। पत्रकारिता के जरिए वो सामाजिक सरकारों को देश और दुनिया के सामने रखते हैं।
- शैलेंद्र मोहन(भाई)- शैलेंद्र मोहन(पत्नी रश्मि देवी) इन्हें एक बेटा और 2 बेटी हैं। यह भारतीय फौज में देश की सेवा कर रहे हैं।
- सीएम योगी के चार मामा हैं- डॉ हरि सिंह, कीर्ति सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, चंद्र मोहन नेगी।
12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहाँ का महंत बनाया गया। 2 दिन बाद इन्हें नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया।