मेष :- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
वृष :- मानसिक शांति रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।
मिथुन :- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। रहन-सहन अव्यस्थित रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क बन सकते हैं।
कर्क :- माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।
सिंह :- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या :- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र आदि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।
तुला :- कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
वृश्चिक :- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
धनु :- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर :- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कुंभ :- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन :- मानसिक शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संगीत के प्रति रुझान रहेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।