राशिफल 01 अप्रैल 2021: आरम्भ हुआ नया माह, जानिए कैसा बीतेगा पहला दिन…

10
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा | नौकरीपेशा जातको की तरक्की के प्रबल आसार बन रहे है | आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन शाम के समय कोई लाभ हो सकता है | आपकी सेहत बढ़िया रहेगी | शाम को जीवनसाथी के साथ किसी मंगल कार्य में शामिल हो सकते है |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कामकाज में आप प्रयास करते रहे, सफलता अवश्य मिलेगी | व्यापारियों को नई रणनीती बनाने की जरूरत महसूस होगी | आप व्यर्थ के खर्चो से बचे, ये आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते है | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है | आज अपने लिए कुछ खरीददारी कर सकते है | किसी अनजान की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से जीवनसाथी का मूड खराब रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | लम्बे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है, जिस वजह से आप राहत महसूस करेंगे | आपको परिवार के छोटे सदस्यों संग समय बिताना चाहिए | किसी निजी कार्य को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले | इस राशि के छात्रों को आज करियर के मामले में सलाह की जरूरत पड़ सकती है | आज पेट संबंधी कोई विकार हो सकता है, अपने खानपान में सावधानी बरते | निजी जीवन बढ़िया रहेगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आपकी आय में वृद्धि होगी, जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे | विदेशो से व्यापार करने वालो को आज कोई महत्वपूर्ण सुचना मिल सकती है | अपनी सेहत को लेकर थोड़े सतर्क रहे | जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन निश्चित परिणाम लेकर आया है | कोई मित्र आपको व्यापार में पार्टनर बनने का प्रस्ताव दे सकता है, मौका हाथ से ना जाने दे | विद्यार्थी पढाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन में किसी वजह से पैदा हुआ मतभेद, विवाद का रूप लेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | किसी निजी काम में आपको पिताजी से राय लेनी पड़ेगी | व्यापार में आ रही रुकावट को दूर करने में आप सफल होंगे | वैसे आज के दिन आप आसपड़ोस के लोगो से विवाद की स्थिति में पड़ने से बचे | आपका दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन काफी व्यस्तता से भरा रहेगा | भागदौड़ की वजह से थकान होने वाली है | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहना होगा | आज आपको घर के बुजुर्ग से काम की सलाह मिल सकती है | दाम्पत्य जीवन में रोमांस और प्रेम बढ़ेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन मिलेजुले परिणाम वाला रहेगा | आपके शत्रु आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | आपको किसी वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है | कुछ बड़े खर्चे आने वाले है, आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए | प्रेम जीवन वालो के लिए स्थिति तनावपूर्ण रहेगी |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आप पर कुछ नई जिम्मेदारियां आयेगी, जिस वजह से आप थोड़े तनाव में रहेंगे | रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे जातको के लिए दिन शुभ है | ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक लेनदेन ना करे, ये रिश्तो को प्रभावित कर सकता है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | धर्म कर्म के कामो की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी, जो की अच्छा है | कामकाज में आज सहकर्मियों से मदद मिलेगी | नयी सम्पति में निवेश को लेकर परिवार से राय ले सकते है | जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published.